अरविंद केजरीवाल ने इंडिया गठबंधन की सीटों को लेकर किया बड़ा दावा, जाने क्या ?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की सीटों को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ये चुनाव हार रही है। इंडिया गठबंधन को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी और बहुमत से ये गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है। मीडिया को दिए इंटरव्यू में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा, ''नरेंद्र मोदी और बीजेपी आम आदमी पार्टी की ग्रोथ से घबरा रही है। हमारे ऊपर लगातार फर्जी मुकदमे किए जा रहे हैं, लेकिन हम सच्चाई के साथ खड़े हैं और लड़ रहे हैं।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के अंदर गठबंधन की लहर चल रही है। उन्होंने कहा, ''मेरा अनुमान है कि दिल्ली की सभी सात सीटें गठबंधन को जीतनी चाहिए। पिछले चुनाव में बीजेपी से अधिक मार्जिन से मिली हार पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि मार्जिन तो उलट -पलट होते रहते हैं। ''विधानसभा चुनाव में हमें जिस तरह से सफलता मिली है। एक बार 67 (सड़सठ) और एक बार 62 (बासठ) सीटें मिली। इस वक्त ऐसी लहर चल रही है दिल्ली के अंदर आम आदमी पार्टी और गठबंधन को लेकर कि मैं सरप्राइज नहीं होऊंगा कि वो वाले भी रिकॉर्ट टूट जाएं।
















































































Leave Your Message