कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत की खुशी से बेटी के नहीं रुख रहे आंसू ,पापा शारुख ने लगाया गले वायरल हुआ वीडियो।  

कोलकाता नाइट राइडर्स तीसरी बार आईपीएल चैंपियन बन गई है। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2012 और आईपीएल 2014 जीता था। इस केकेआर टीम के कप्तान गौतम गंभीर थे। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया। अब श्रेयस अय्यर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरी बार चैंपियन बनाया है। इस जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों और फैंस के अलावा मालिक शाहरुख खान ने जमकर जश्न मनाया। कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के बाद शाहरुख खान अपनी फैमली संग नजर आए। इस दौरान बेटी सुहाना खान और वाइफ गौरी खान आईं नजर।  

कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के बाद खुशी से सुहाना खान के आंसू नहीं रूक रहे थे। जिसके बाद शाहरुख खान ने सुहाना खान को गले से लगा लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बताते चलें कि कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच फाइनल चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद 18.3 ओवर में महज 113 रनों पर सिमट गई। इस तरह कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 114 रनों का लक्ष्य था। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10.3 ओवर में 2 विकेट पर 114 रन बनाकर तीसरी बार फाइनल अपने नाम कर लिया। 
 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स