अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के दूसरे प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तैयारी शुरू, इन तीन -दिन तक चलेगा फंक्शन।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन अभी ख़तम ही नहीं हुआ था की। गुजरात के जामनगर में तीन दिन के ग्रैंड प्री-वेडिंग फंक्शन के बाद अब मुकेश अंबानी और नीता अंबानी, अनंत-राधिका की दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी होस्ट कर रहे हैं। इस बीच कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन का कार्ड सामने आ चुका है, जिसमें चार दिन में होने वाले सेलिब्रेशन की डिटेल शेयर की गई है। इस फंक्शन का जश्न 28 मई से 31 मई के बीच समंदर में क्रूज पर सफर करते हुए मनाया जाएगा। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए बॉलीवुड स्टार्स जैसे रणबीर कपूर-अलिया भट्ट को बेटी राहा, एमएस धोनी और सलमान खानजश्न में शामिल होने के लिए तैयार हो चुके है। इन सभी स्टार्स को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। वहीं सभी को कपल के दूसरे प्री-वेडिंग शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चंट की जुलाई में शादी होनी है। इससे पहले दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी 28 मई से 30 मई के बीच होगी।
इस सेलिब्रेशन को लेकर कई डिटेल्स सामने आ चुकी है। जिसमें 28 मई को महामानों का क्रूज पर स्वागत किया जाएगा। अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के दूसरे प्री-वेडिंग में 29 मई को लंच पार्टी होगी, 30 मई को डांस पार्टी और 31 मई, यानी शनिवार को थीम 'ला डोल्से वीटा' यानी नाच-गाना और मस्ती होगी, जिसमें इटालियन समर का ड्रेस कोड होगा। सेकंड प्री-वेडिंग सेरेमनी जिस क्रूज पर होगा उसका नाम 'सेलिब्रिटी एसेंट' है। ये माल्टा में बना है। ये 28 मई को इटली के पालेर्मो पोर्ट से रवाना होगा और 4380 किलोमीटर का सफर कर सदर्न फ्रांस पहुंचेगा।
















































































Leave Your Message