दलजीत कौर ने अपनी शादी को लेकर पति निखिल पटेल पर लगाए कई आरोप।

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर खबरों में हैं। दलजीत ने अपने पति निखिल पटेल पर कई आरोप लगाए हैं। पहले दलजीत ने निखिल पर चीटिंग का इल्जाम लगाया था। अब दलजीत का दावा है कि निखिल उनकी शादी को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। इस वजह से दलजीत काफी परेशान हैं। शनिवार को दलजीत ने इंस्टा स्टोरी के जरिए निखिल संग अपने सेपरेशन को कंफर्म किया था। साथ ही दलजीत ने निखिल पर चीटिंग के आरोप भी लगाए थे। कुछ महीनों पहले दलजीत और निखिल ने एक दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया था। इस बिच फैंस दलजीत का सपोर्ट कर रहे हैं और उन्होंने हिम्मत रखने के लिए बोल रहे हैं। 

बता दें कि दलजीत और निखिल ने 2023 में शादी की थी। इस शादी के बाद दलजीत पति संग केन्या शिफ्ट हो गई थीं। शुरू में तो सबकुछ ठीक चल रहा था। दलजीत सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपनी शादीशुदा जिंदगी की झलक शेयर करती रहती थी। हालांकि, फिर कुछ समय बाद दलजीत इंडिया वापस लौट आईं। इसके बाद से दलजीत की शादीशुदा जिंदगी में दिक्कतों के लेकर खबरें आने लगीं। निखिल से पहले दलजीत ने एक्टर शालीन भनोत के साथ शादी की थी। इस शादी से उन्हें एक बेटा भी है। हालांकि, ये शादी चली नहीं। दलजीत ने शालीन पर घरेलू हिंसा के आरोप भी लगाए थे। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स