स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार को लेकर कोर्ट में किया बड़ा दावा।   

आज सोमवार को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में स्वाति मालीवाल से दिल्ली सीएम आवास में कथित मारपीट के आरोपी विभव कुमार की जमानत याचिका की सुनवाई हुई इस बिच स्वाति मालीवाल ने किया दावा की अगर विभव को कुमार को जमानत मिली तो मुझे और मेरे परिवार को जान का खतरा हो सकता है। स्वाति मालीवाल के वकील ने कोर्ट में कहा, जैसे ही एफआईआर दर्ज की गई, उसके बाद आप  के मंत्रियों ने एक दिन में तीन-तीन, चार-चार बार प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मुझको बीजेपी का एजेंट बताया। मुख्यमंत् केजरीवाल मारपीट के आरोपी विभव को लखनऊ और मुंबई लेकर गए। स्वाति मालिवाल की ओर से कोर्ट में कहा गया, इनके पास ट्रोलिंग की फौज है, जिसको बोला गया है जो स्वाति मालीवाल के साथ या समर्थन में बोलेगा उसको बक्शा नहीं जाएगा। 

स्वाति मालीवाल ने इस बिच कहा की मुझे लगातार धमकी मिल रही है उन्होंने ऐसा भी बोला है की मुझे लगातार रेप की धमकी भी मिल रही है। स्वाति मालीवाल ने कहा की अगर विभव कुमार को जमानत मिली तो मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत बड़ा खतरा हो सकता है।आप राज्यसभा सांसद मालीवाल ने कहा, जो सुविधा किसी को नहीं मिल रही है, वो सुविधा विभव को दी जा रही है। उधर, दिल्ली पुलिस ने भी कोर्ट में विभव की जमानत का विरोध किया। पुलिस ने बताया कि महिला को इस तरह से मारा गया कि उसके कपड़े के बटन तक टूट गए। दिल्ली पुलिस ने कहा कि वह संसद की मौजूदा सदस्य हैं, डीसीडब्लू  की अध्यक्ष रही हैं।  


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स