पुणे में हुआ भीषण हादसा, ETHYLENE OXIDE से भरा टैंकर पलटा, हो सकता है धमाका।

पुणे में एक भीषण हादसा देखने को मिला है। यहाँ एक टैंकर सड़क पर पलट गया है। इस टैंकर में एथीलिन ऑक्साइड भरा हुआ है। इस टैंकर से गैस का रिसाव हो रहा है, इस कारण आग लगने और धमाके का डर बना हुआ है।

पुणे के विमान नगर इलाके में एक टैंकर के पलट जाने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल जो टैंकर सड़क पर पलटा है, उसमें Ethylene oxide भरा हुआ है। बता दें कि यह टैंकर वडगांव शेरी चौराहे के पास पुणे-अहमदनगर रोड पर पलटा है। जिस क्षेत्र में टैंकर पलटा है वह आबादी वाला क्षेत्र है। टैंकर से बड़ी मात्रा में गैस का रिसाव हो रहा है। ऐसे में डर है कि कहीं टैकर में धमाका न हो जाए। इस बीच मामले की सूचना पाकर मौके पर प्रशासन के अलग-अलग विभागों की टीम पहुंची है। वहीं फायर ब्रिगेड ने भी मोर्चा संभाल लिया है। फायर ब्रिगेड की कुल 8 दमकल गाड़ियों को मौके पर तैनात किया गया है। 

फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ लगातार टैंकर पर पानी का छिड़काव कर रही हैं, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को टाला जा सके। यहाँ लगातार आग और विस्फोट का खतरा बना हुआ है। पुलिस विभाग ने यातायात को नियंत्रित किया है। वहीं ट्रैफिक को भी कंट्रोल किया गया है, जिस कारण सड़क मार्ग पर रफ्तार धीमी हो गई है। बता दें कि मौके पर प्रशासन की टीम मौजूद है। 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स