हाय- हाय गर्मी से लोगो का है बुरा हाल, कई राज्यों में दर्ज किया 49 डिग्री तक का तापमान।
दिल्ली -एनसीआर समेत पुरे देशो में भीषण गर्मी के कारण लोगो का बुरा हाल हुआ पढ़ा है। दिन-व-दिन तापमान बढ़ने की वजह से राज्यों में गर्म हवाएं तेजी से चल रही हैं। देश के कई हिस्से में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के फलौदी में तापमान 49 डिग्री के पार पहुंच गया। फलौदी में सोमवार को तापमान 49.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली समेत राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब में अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।मौसम विभाग के चीफ मृत्युंजय महापात्र ने सोमवार को बताया कि उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों को 31 मई तक हीट वेव से राहत के आसार नहीं हैं, जबकि दिल्ली में मौसम के बदलने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बादलों के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है, लेकिन तापमान में फिलहाल गिरावट का कोई अनुमान नहीं है।
पहाड़ी राज्यों में भी बारिश के आसार बन रहे हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। फिलहाल उत्तराखंड के कुछ जिलों को छोड़कर ज्यादातर जगहों पर दिन में भीषण गर्मी पड़ रही है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तापमान 40 डिग्री के आस-पास और रात में 26 डिग्री के आस-पास बना हुआ है। पूरे प्रदेश में अभी हीटवेव चल रही है। राजस्थान का फलोदी 49.4 डिग्री के साथ पूरे देश का सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं, बाड़मेर, जैसलमेर, पिलानी, श्रीगंगानगर, कोटा, बीकानेर, धौलपुर और चूरू में अधिकतम तापमान 48 डिग्री के पार दर्ज किया गया। प्रदेश में आज तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।
















































































Leave Your Message