शादी के एक महीने बाद कश्मीर में हनीमून मनाने पहुंचा यह कपल।

आरती सिंह अभिनेता गोविंदा की भांजी हैं। वहीं, कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक उनके भाई हैं। बात करें दीपक चौहान की तो, वह एक सफल बिजनेसमैन और एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के संस्थापक हैं। इसी के साथ दीपक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। आरती सिंह के होने वाले पति 38 साल के हैं। आरती सिंह ने एक बातचीत के दौरान दीपक के बारे में बात करते हुए खुलासा किया था कि दीपक से उनकी मुलाकात उनकी एक आंटी के जरिए हुई, जो मैचमेकर हैं। आरती ने यह भी कहा था कि दीपक के साथ उनकी यह अरेंज मैरिज है।आरती को बिग बॉस 13 में भी देखा गया था। आरती सिंह ने शादी के एक महीने बाद हनीमून के लिए कश्मीर पहुंची हैं। एक्ट्रेस इसकी तस्वीरें अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। जिसमें वो अपने पति दीपक संग कोजी होती हुई नजर आई हैं। कपल की ये तस्वीरें अब तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। 

आरती सिंह ने दीपक चौहान संग 25 अप्रैल को मुंबई में शादी की थी। दोनों की शादी बहुत ही धूमधाम से हुई थी। जिसमें गोविंदा समेत कई स्टार्स पहुंचे थे। वहीं अब शादी के एक महीने बाद ये कपल कश्मीर में हनीमून मनाने पहुंचा है। जिसकी तस्वीरें अब एक्ट्रेस ने खुद फैंस के साथ शेयर की है। इन तस्वीरों में आरती सिंह अपने पति दीपक के साथ हर पल को एंजॉय करती नजर आ रही हैं। आरती इन तस्वीरों में पिंक कलर की ड्रेस पहने और दीपक पर्पल स्वेटर के साथ व्हाइट पैंट पहने हुए है। आंखों पर काला चश्मा लगाए दोनों ही बहुत स्टाइलिश लग रहे हैं। हनीमून की इन कोजी तस्वीरों को शेयर करते हुए आरती ने कैप्शन में 'वन मंथ' लिखा है। एक्ट्रेस की पोस्ट पर अब फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स