आईपीएल 2024 का मैच ख़तम होने के बाद, बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ग्राउंड्समैन और पिच क्यूरेटर्स के लिए किया बड़ा एलान। 

आईपीएल 2024 का खिताब  कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर जीत लिया है। खिताब जीतने पर केकेआर की टीम को 20 करोड़ रुपये प्राइज मनी मिली है। केकेआर की टीम का ये आईपीएल में तीसरा खिताब है। इससे पहले केकेआर की टीम ने गौतम गंभीर की कप्तानी में आईपीएल 2012 और आईपीएल 2014 का खिताब जीता था। इस साल का आईपीएल बड़े स्कोर वाले मैचों के लिए चर्चा में रहा है जिसमें सर्वोच्च टीम स्कोर का रिकॉर्ड दो बार टूटा। इस सीजन में 250 रन का आंकड़ा आठ बार पार किया गया। 

इसी के चलते बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने पिच क्यूरेटर और ग्राउंड्समैन को ‘गुमनाम नायक’ बताते हुए घोषणा की कि सभी 10 नियमित आईपीएल ग्राउंड के मैदानकर्मियों और क्यूरेटरों को लीग के दौरान ‘शानदार पिचें’ मुहैया करने के लिए सराहना के तौर पर 25-25 लाख रुपये दिए जाएंगे। जय शाह ने नाइट राइडर्स को खिताबी जीत के लिए बधाई भी दी। उन्होंने लिखा कि 2024 टाटा आईपीएल जीतने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स को बधाई। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार निरंतरता दिखाई और टीम का शानदार नेतृत्व करने के लिए श्रेयस अय्यर को बधाई। एक बार फिर, बड़ी संख्या में आने और इसे एक और सफल सीजन बनाने के लिए फैंस को धन्यवाद। केकेआर / एसआरएच के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला पूरी तरह से एकतरफा रहा है। मैच में केकेआर के गेंदबाज और बल्लेबाज हावी रहे। हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 113 रन बनाए, जिसके जवाब में केकेआर ने आसानी से टारगेट को चेज कर लिया। 

 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स