नीना गुप्ता शॉर्ट्स पहनकर हुई ट्रॉल्लिंग का शिकार, साथ ही कुछ फैंस ने किया सपोर्ट।
बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा नीना गुप्ता एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पंचायत 3 के साथ एक बार फिर नीना गुप्ता प्रधान जी मंजू देवी बनकर दर्शकों के बीच दस्तक दे चुकी हैं। पंचायत 3 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है। दर्शकों प्राइम वीडियो पर अब इस चर्चित और सफल सीरीज के तीसरे सीजन का लुत्फ उठा सकते हैं। पंचायत 3 की स्क्रीनिंग में पहुंचीं नीना गुप्ता काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक में नजर आईं। उन्होंने इस खास इवेंट के लिए व्हाइट को-ऑर्ड सेट पहना था, जिसमें वह काफी कूल लग रही थीं। लेकिन कुछ यूजर्स को उनका ये अंदाज अच्छा नहीं लगा और यूजर्स ने अभिनेत्री को एज शेम करना शुरू कर दिया।
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने नीना गुप्ता के लुक पर भद्दी टिप्पणी की। किसी ने उन्हें 'बुड्ढी' कहा तो किसी ने 'उर्फी जावेद की नानी'। ट्रोल्स के ये कमेंट कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को नागवार गुजरे और वह अभिनेत्री के सपोर्ट में आ खड़े हुए। कई यूजर्स ने तो उल्टा ट्रोल की बोलती बंद कर दी और नीना गुप्ता की जमकर तारीफ की।' वहीं एक यूजर ने लिखा- 'मैं जो देख पा रही हूं, वो एक स्वस्थ और खुश महिला है।' एक और यूजर ने नीना की तारीफ करते लुए लिखा- 'जब मैं किसी महिला को अपनी केयर करते देखती हूं तो बहुत खुशी होती है। बहुत अच्छा लगता है जब वह इस सोच से आगे बढ़ जाती है कि लोग क्या कहेंगे। उन्होंने कुछ रिवीलिंग नहीं पहना है, ये सिर्फ शॉर्ट्स और शर्ट हैं। जिसमें उनका कॉन्फिडेंस झलक रहा है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
















































































Leave Your Message