अमेरिका में तूफान ने मचाई भारी तबाही, कई लोगो की हुईं मौत साथ बिजली पानी की आपूर्ति हुई ठप।  

अमेरिका के दक्षिणी मैदानी क्षेत्रों, ओजार्क्स समेत चार प्रांतों में तूफान से सोमवार सुबह तक 21 लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों भवन तबाह हो गए। मौसम के और बिगड़ने की आशंका जताई गई है। तूफान की वजह से बड़ी संख्या में मकान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से तबाह हो गए हैं, बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। टेक्सास, ओक्लाहोमा, अर्कांसस और केंटकी में विनाशकारी तूफान की चपेट में आने से लोगों की जान गई है। इस बीच दक्षिण टेक्सास से फ्लोरिडा तक तेज गर्मी और लू ने नया रिकॉर्ड बनाया है। छुट्टियां मनाने गए लाखों लोगों से मौसम के मद्देनजर ईस्ट कोस्ट' से लौटने की सलाह दी गई है। वहीं, उत्तरी कैरोलाइना से मैरीलैंड तक बवंडर की चेतावनी जारी की गई है। केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने खराब मौसम को देखते हुए आपात स्थिति की घोषणा की थी। बेशियर ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि उनके राज्य में पांच लोगों की मौत हुई है। गवर्नर कार्यालय ने बताया कि पश्चिमी केंटकी के काल्डवेल काउंटी में गिरे पेड़ को काटते समय 54 वर्षीय एक व्यक्ति का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। खराब मौसम से जुड़ी घटनाओं में 22 लोगों की मौत हुई है, जिसमें कुक काउंटी में सात और अर्कांसस में आठ लोगों ने अपनी जान गंवाई है। तलाशी एवं बचाव अभियान जारी होने के बीच मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जाहिर की गई है। केंटकी के चार्ल्सटन शहर में तूफान की वजह से कई मकान तबाह हो गए हैं और बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई है।

टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एब्बोट ने रविवार को कहा कि शनिवार को तूफान से करीब 100 लोग घायल हुए। उन्होंने कहा कि मरने वालों की सटीक संख्या बताना कठिन है। 200 से ज्यादा घरों के साथ ही अन्य भवन तबाह हो गए और 100 ज्यादा अन्य क्षतिग्रस्त हुए हैं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स