रैली के बिच गर्मी से बेहाल हुए राहुल गाँधी, बोतल से सिर पर डाला पानी। 

पूरे देश में भीषण गर्मी से कारण सबका बुरा हाल है। इसी बिच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी मंगलवार को जब यूपी के देवरिया में अपना भाषण दे रहे थे तो उन्हें भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। राहुल गांधी बांसगांव (सुरक्षित) लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सदल प्रसाद के लिए वोट मांग रहे थे। यह लोकसभा सीट में गोरखपुर जिले के चौरी-चौरा, बांसगांव और चिल्लूपार के विधानसभा क्षेत्र और देवरिया जिले के रुद्रपुर और बरहज के विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। बांसगांव लोकसभा सीट से आठ उम्मीदवार मैदान में हैं और मुख्य चुनावी मुकाबला निवर्तमान सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कमलेश पासवान और कांग्रेस के सदल प्रसाद के बीच है। इस सीट पर मतदान एक जून को होना है। जिसके बिच अपने संबोधन के दौरान उन्होंने एक बोतल से पानी पिया और दर्शकों से कहा, गर्मी काफी है। इसके बाद उन्होंने बोतल से पानी अपने सिर पर डाला जिससे दर्शक ताली बजाने लगे। मौसम विभाग ने पहले ही लोगों को हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। पूरे उत्तर भारत में इन दिनों जानलेवा गर्मी पड़ रही है। गर्मी की वजह से आम जनमानस का हाल बेहाल है। मौसम विभाग ने 29 अप्रैल को होने वाली हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। यूपी के 10 से अधिक जिलों के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसमें मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद और इटावा के नाम भी हैं। इनके अलावा औरैया, जालौन और हमीरपुर के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है।  लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए बरहज के बरांव चौराहा के निकट आयोजित कांग्रेस व समाजवादी पार्टी की संयुक्त जनसभा में अखिलेश यादव ने करीब नौ मिनट भाषण दिया। इसके बाद मंच पर मौजूद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को मौका दिया। 

 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स