बुध गृह पर भी जीवन है संभव, नासा ने किया बड़ा खुलासा।

सूर्य के सबसे नजदीकी ग्रह बुध को लेकर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी, NASA ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। अब तक माना जाता था कि सूर्य के सबसे करीब होने के कारण, बुध ग्रह पर भीषण गर्मी होगी। जिस कारण यहाँ जीवन संभव नहीं होगा। हालांकि, अब NASA  ने दावा किया है कि बुध ग्रह पर जीवन की संभावना हो सकती है। 

नमक वाले ग्लेशियर मिले
NASA के सोलर सिस्टम वर्किंग के तहत बुध के बारे में अध्ययन करने वाले वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि ग्रह के ध्रुवीय क्षेत्रों में नमक से बने ग्लेशियरों के अस्तित्व के सबूत मिले हैं। उन्होंने दावा किया है कि ये ग्लेशियर जीवन को बनाए रख सकते हैं। 

पृथ्वी से अलग हैं ग्लेशियर
वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि बुध पर मौजूद माने जाने वाले ग्लेशियर पृथ्वी जैसे नहीं हैं। ऐसा माना जाता है कि इनकी उत्पत्ति नमक के प्रवाह से हुई है और यह बुध की सतह के काफी नीचे से आते हैं। बता दें कि, पृथ्वी पर नमक के कंपाउंड मृत क्षेत्रों (डेड जोन) में रहने योग्य स्थान बना सकते हैं।

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स