एक साथ थिरकता नजर आया रॉय परिवार , वायरल हुआ वीडियो।  

विद्या बालन एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में काम करती हैं। विद्या बालन इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने रील्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। आए दिन उनके डांस और काॅमेडी से भरे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।  इसी बीच अब हाल ही में विद्या बालन का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। लेकिन वीडियो की खास बात ये है कि इसमें विद्या बालन के साथ उनके पति सिद्धार्थ और देवर आदित्य भी नजर आ रहे हैं। वहीं कुणाल रॉय कपूर भी इस वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में सभी धमाकेदार अंदाज में डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रॉय कपूर परिवार का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। 

सिद्धार्थ, आदित्य और विद्या बालन अमिताभ बच्चन और किमी काटकर पर फिल्माए गए गाना 'जुम्मा चुम्मा' पर थिरकते नजर आ रहे हैं।  ये पहला मौका है जब पूरा रॉय परिवार एक साथ इस तरह डांस फ्लोर पर धमाका मचाते नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि इंटरनेट पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।  वहीं वीडियो के इंटरनेट पर वायरल होतो ही नेटिजंस भी इसपर जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।  विद्या बालन हाल ही में फिल्म 'दो और दो प्यार' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ इलियाना डिक्रूज भी नजर आईं। यह फिल्म  29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का मिलता-जुलता रिस्पांस मिला था। वहीं विद्या बालन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया' के तीसरे पार्ट में कार्तिक आर्यन संग विद्या बालन मंजूलिका बन वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स