हार्दिक पांड्या का 'ऑन नेशनल ड्यूटी' जैसे खिलाड़ियों के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारी में जुटना। 

हार्दिक पांड्या कुछ समय से काफी सुर्खियों में बने हुए है। पहले उन्हें मुंबई इंडियंस का कप्तान चुने जाने पर फैंस ने ट्रोल किया। उसके बाद मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के लिए उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। जब आईपीएल 2024 से बाहर हुए तो हार्दिक पांड्या के तलाक की खबरों ने जोर पकड़ लिया।  जब हार्दिक टीम इंडिया के साथ अमेरिका जाते नहीं दिखे तो उनके तलाक की खबरों ने और जोर पकड़ लिया था। लेकिन अब हार्दिक ने 29 मई को सुबह 7:50 बजे कुछ फोटो शेयर की हैं। जिसमें वह सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग करते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ऑन नेशनल ड्यूटी।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए वार्मअप मैच 27 मई से 1 जून तक खेले जाएंगे। रोहित शर्मा की भारतीय टीम 1 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में नजमुल हुसैन शांतो की बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र वार्मअप मैच खेलेगी। विराट कोहली इस मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। 5 जून को भारत टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 9 जून को भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। 12 जून को भारत और अमेरिका के बीच मैच होगा और 15 जून को भारती टीम कनाडा के खिलाफ खेलेगी। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स