मासिक धर्म के दौरान 'असहनीय दर्द' को कम करने के लिए इस उपाय का करे इस्तेमाल। 

महिलाओं को पीरियड्स के दौरान कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।इस दौरान कई महिलाएं असहनीय दर्द से परेशान रहती हैं और अपने काम या ऑफिस पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। मासिक धर्म चक्र के दौरान महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। ये हार्मोनल बदलाव अक्सर परेशानी का सबब बन जाते हैं। मासिक धर्म के दिनों में महिलाओं को कई तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ता है। हर महीने ही एक बार पीरियड्स के दर्द से गुजरना पड़ता है। लेकिन कुछ महिलाओं को इस दौरान असहनीय दर्द होता है। इससे बचने के लिए वह दवाइयों का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, ज्यादा दवा खाना भी सेहत के लिए ठीक नहीं होता। ऐसे में पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने के लिए नेचुरल तरीकों का इस्तेमाल करना ज्यादा अच्छा माना जाता है। ऐसे में इस दर्द का इलाज करने के लिए आप कुछ प्राकृतिक पेय पदार्थ पी सकते हैं। जैसे हल्दी वाला दूध या अदरक की चाय पीना इस दौरान काफी फायदेमंंद माना जाता है।

पीरियड्स के दौरान दर्द कम करने के लिए पिएं ये चाय

1 .. हल्दी वाला दूध
सदियों से हल्दी को स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माना गया है। हल्दी में कर्क्यूमिन नामक तत्व होता है जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है। गरम दूध में हल्दी मिलाकर पीने से पीरियड के दर्द से राहत मिल सकती है। यह इस दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले असरदार नुस्खों में से एक है।

2 .. कैमोमाइल टी
कैमोमाइल चाय पीने से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं, लेकिन पीरियड्स के दौरान इस चाय के सेवन से पीरियड क्रैंप्स कम हो सकते हैं। कैमोमाइल चाय में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-स्पास्मोडिक गुण होते हैं। यह गुण मांसपेशियों को आराम देने में मदद कर सकते हैं और दर्द को कम कर सकते हैं

3 .. दालचीनी की चाय
दालचीनी का सेवन करना सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। दालचीनी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-स्पास्मोडिक गुण होते हैं, जो पीरियड्स के दर्द को कम करने में सहायक हो सकते हैं।

4 .. अदरक की चाय
अदरक की चाय पीने से स्वाद तो मिलता ही है, साथ ही इससे सेहत को कई फायदे भी मिलते हैं। खासतौर पर पीरियड्स के दौरान इसे पीना बेहद लाभकारी माना जाता है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं, जो पीरियड्स के दर्द को भी कम करते हैं।

5 .. पुदीने की चाय
पुदीना एक प्राकृतिक मसल रिलैक्सेंट है, जो ऐंठन को कम करने में मदद कर सकता है। पीरियड पेन के दौरान पुदीने की चाय पीने से भी राहत मिल सकती है। इसके अलावा पुदीने की चाय वेट लॉस के लिए भी बहुत लाभकारी होती है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स