एक्स हस्बैंड रितेश ने शेयर किया राखी सावंत का सर्जरी के बाद का वीडियो।  

राखी सावंत लोगो को एंटरटेन करने वाली बॉलीवुड ड्रामा क्वीन से जाने वाली इन दिनों काफी बीमार चल रही है। जिसकी सोशल मीडिया में खूब कंट्रोवर्सी की जारी है। राखी सावंत की तबीयत खराब होने के चलते मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसके बाद पता चला कि वह कई बीमारियों से जूझ रही हैं। बताया गया कि हार्ट में समस्या के साथ ही एक्ट्रेस की किडनी भी खराब है। इतना ही नहीं उनके पेट में 10 सेंटीमीटर का ट्यूमर भी था, जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई है। वहीं सर्जरी के बाद अब हाल ही में राखी का पहला वीडियो सामने आया है, जिसमें वह दर्द में कराहती हुई दिख रही हैं। राखी का वीडियो उनके एक्स हस्बैंड रितेश ने अपने इंस्टा पर शेयर किया है, जिसमें राखी अस्पताल के कपड़ों में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में राखी दर्द में तड़पती दिख रही हैं। आप देख सकते हैं कि जब अस्पताल के स्टाफ राखी को वॉक करवाने की कोशिश करते हैं तो वह इस दौरान कहती हैं कि उन्हें दर्द हो रहा है।  इसके बाद नर्स उन्हें कहती सुनाई देती हैं कि आप पहले सीधी खड़ी हो जाइए फिर धीरे-धीरे चलने की कोशिश करिए। इसके बाद राखी धीरे-धीरे वॉक करती हैं। वीडियो में हमेशा अपने चुलबुली अंदाज से लोगों का हंसाने वाली राखी का ये हाल देख फैंस काफी दुखी नजर आ रहे हैं। 

रितेश ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल में यह वीडियो डालने के बाद कैप्शन में लिखा है कि, 'मैं बहुत खुश हूं, राखी जी जल्दी हमारे बीच होंगी। आज उनको सर्जरी के बाद पहली बार वॅाक करते देख अच्छा लगा। भगवान और जनता को धन्यवाद। रितेश के इस वीडियो को शेयर करने के बाद ये वायरल हो रहा है और राखी के फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। राखी बहुत जल्द एक दम स्वस्थ और ठीक हो जाएगी  और हम सब लोगो के बिच आकर खड़ी हूँगी। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स