हीटवेव ने मचाया सारे देशो में कोहराम 'हाय-हाय गर्मी' के चलते सरकारों ने जारी किए दिशानिर्देश।
भीषण गर्मी और लू के कारण सारे देशो का बुरा हाल हुआ पढ़ा है और साथ ही हाहाकार मचा हुआ है। इसकी वजह ये है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, बिहार जैसे उत्तर भारत के राज्यों में जबदस्त गर्मी पड़ रही है। इसके चलते ही लोगो का घर से बहार निकलना मुश्किल हो चूका है। हीटवेव की वजह से परेशानी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि अब अलग-अलग राज्यों की सरकारों ने भी एडवाइजरी या कहें निर्देश जारी कर दिए हैं। दिल्ली में मजदूरों और श्रमिकों के लिए दिन में तीन घंटे की छुट्टी का ऐलान किया गया है। इस दौरान उनकी सैलरी भी नहीं काटी जाएगी। बस स्टैंड पर घड़ों में पानी भरकर रखने को कहा गया है। इसी तरह से जम्मू-कश्मीर में लोगों सो हिदायत दी गई है कि वे दोपहर में घरों से बाहर नहीं निकलें।
दिल्ली के उप राज्यपाल वी के सक्सेना ने भयंकर गर्मी को देखते हुये लेबर एवं श्रमिकों के लिए दोपहर 12-3 बजे सवेतन छुट्टी रखने के आदेश दिए। राजधानी में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए उप राज्यपाल ने मुख्य सचिव को तत्काल बैठक करने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही देश के बाकी हिस्सों की तरह जम्मू-कश्मीर में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। इसे देखते हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। भीषण गर्मी और चल रही हीटवेव को देखते हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासन की तरफ से पशुओं से माल ढोने के काम पर रोक लगा दी गई है। बुजुर्गों, बच्चों और शिशुओं को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक सीधी धूप से दूर रहने की सलाह दी गई है। एडवाइजरी के मुताबिक, लोगों को तेज धूप में बाहर निकलने पर छाते का इस्तेमाल करने और कपड़े से सिर और बदन को ढकने की सलाह दी गई है। हीटवेव और हीटस्ट्रोक की वजह से राजस्थान में छह लोगों की मौत हुई है। लोगों से कहा गया है कि वे धूप में नहीं निकलें और पानी पीते रहें।
















































































Leave Your Message