गर्मियों के मौसम में हर किसी को जरूर पीना चाहिए यह खास शरबत, जाने इसके लाभ। 

भीषण गर्मी ने पारा आसमान छू रहा है। घर से धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। जरा सी लापरवाही से लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर को ठंडा रखने के लिए खस का शरबत जरूर पिएं। कुछ लोग इसे खसखस का शरबत भी कहते हैं। खस की तासीर ठंडी होता है, जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है। गर्मी में जब शरीर में पानी की कमी होने लगती है तो खस के शरबत आपको हीट स्ट्रोक के खतरे से बचाएगा। खास एक खुशबूदार घास होती है। गर्मी से बचने के लिए पहले लोग खसखस यानि इसी घास का उपयोग किया करते थे। लोग घरों में खिड़कियों पर खसखस की टटिया लगाया करते थे ताकि घर ठंडा रहे। इस घास से रस निकाला जाता है जिसका उपयोग कई खाने-पीने की चीजों में किया जाता है। खस में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं।शरीर को हाइड्रेट रखने के अलावा खस का शरबत तुरंत एनर्जी देगा।

गर्मी में खस का शरबत पीने के है बहुत से फायदे

1 .. इस मौसम में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है खस का शर्बत लू लगने से भी बचाता है।  
2 .. गर्मियों में जो लोग रोजाना खस का शर्बत पीते हैं उनके शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है।
3 .. खस का शरबत इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है। इससे बीमार होने का खतरा कम होता है।
4 .. खस का शरबत शरीर को हाइड्रेड रखता है और पीने की कमी दूर करता है।
5 .. गर्मी में खस के शरबत पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है।
6 .. खस का शरबत पीने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा बना रहता है।
7 .. खून साफ करने, चेहरे पर निखार लाने और कील-मुंहासे दूर करने के लिए खस का शरबत पीएं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स