अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन्स का जसन हो चूका है शुरू, जमकर मस्ती कर रहे गेस्ट।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के पहले प्री-वेडिंग फंक्शन्स का जसन शुरू हो चूका है। पहले दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन का ग्रैंड आयोजन किया गया है। जामनगर के मेगा इवेंट के बाद अब इटली में कपल अपने प्यार को सेलिब्रेट कर रहा है।इस सेलिब्रेशन का आगाज 29 मई को हो गया है। समुद्र की लहरों के बीच क्रूज पर अंबानी परिवार के गेस्ट्स का स्वागत किया गया। इसी क्रूज पर लंच का भी आयोजन रखा गया था। अब इस वेलकम पार्टी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं, जिसे देखने के बाद साफ हो रहा है कि लोगों ने खूब मस्ती की है। सामने आई तस्वीरों में कमाल का नजारा भी देखने को मिल रहा है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी का कार्यक्रम बीते दिन यानी बुधवार से शुरू हो गया है। यह पार्टी लग्जरी क्रूज पर आयोजित की गई है, जो इटली के एक पोर्ट से शुरू हो रही है। इस दौरान गेस्ट को योरप के कई हिस्सों में घुमाया भी जाएगा। पूरी तरह से रोमन कलचर के अनुसार ये इवेंट रखा गया है। क्रूज पर होने वाले प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां और वैश्विक हस्तियां शामिल हो रही हैं। यह इटली में 29 मई से शुरू होकर 1 जून को फ्रांस में खत्म होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का सेकेंड प्री-वेडिंग जिस क्रूज पर हो रहा है, उसका नाम 'सेलिब्रिटी एसेंट' हैं। इस क्रूज में काफी सुविधाएं मौजूद हैं जिनमें लग्जीरियस रूम, खाने-पीने की चीजें और मौज मस्ती के भी ऑप्शन अवेलेबल हैं। बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का ये सेकेंड प्री-वेडिंग फंक्शन काफी प्राइवेट होगा। क्रूज पार्टी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए नो फोन पॉलिसी भी रखी गई है।
















































































Leave Your Message