क्या प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी भगवान हैं? अरविंद केजरीवाल ने आरएसएस से पूछा सवाल। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद मोदी पर साधा निशाना। लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। इसी बिच केजरीवाल का नरेंद मोदी पर हमला न्होंने आरएसएस पूछा है, "क्या वो भी मानते हैं कि पीएम मोदी जी भगवान हैं? अरविंद केजरीवाल ने एक्स पोस्ट में लिखा है कि मोदी जी का अहंकार अब इतना बढ़ गया है कि वो खुद को भगवान का अवतार बता रहे हैं। मैं,आरएसएस से पूछना चाहता हूं कि क्या वो भी मोदी जी को भगवान मानते हैं? आरएसएस को देश को इस सवाल का जवाब देना होगा। 

 सीएम ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों से मोदी जी खुद को आम इंसान नहीं बल्कि भगवान का अवतार बता रहे हैं। वह, कहते हैं कि मैं, अपनी मां के पेट से पैदा नहीं हुआ। मैं, पृथ्वी पर प्रकट हुआ हूं. लोगों से पूछा चाहता हूं किस किसको लगता है कि मोदी जी भगवान हैं। उन्होंने कहा मैं, भगवान रामचंद्र, भगवान श्री कृष्ण, भगवान हनुमान और भगवान शिव की पूजा करता हैं, लेकिन अहम यह है कि मोदी जी भगवान कब से हो गए। मैं, आरएसएस से पूछना चाहता हूं कि वे जवाब दें, क्या वो भी मोदी जी को भगवान मानते हैं?"दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण (सातवें चरण) में आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों 57 सीटों पर एक जून को मतदान होगा। पंजाब में आम आदमी पार्टी लोकसभा की सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। वहां पर आप का कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी से आम आदमी पार्टी का मुकाबला है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स