मौसम विभाग का नया अपडेट जल्द ही भीषण गर्मी से लोगो को मिलेगी राहत, मानसून देगा दस्तक।  

भीषण गर्मी ने पूरे देशो में हहाकार मचा रखा है। जिसके चलते हीटवेब अलर्ट जारी किया गया था। तपती गर्मी के बीच मौसम ने करवट ले ली है। कई राज्यों के साथ भीषण गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली- एनसीआर  में बुधवार शाम राहत की बारिश हुई। वहीं, केरल तट और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में आज मॉनसून के दस्तक देने की संभावना है। इस दौरान यहां बारिश हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। देश की दिल्ली में बुधवार शाम अचानक मौसम में बदलाव आया। आसमान में बादल छा गए और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे यहां के लोगों को कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में कई इलाकों में हल्की बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया था। वहीं, राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर राजी है। पिलानी में अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में कई जगह अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बुधवार को पिलानी में अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री, चुरू में 47.7 डिग्री, अलवर में 47.5 डिग्री, वनस्थली में 47.2 डिग्री, फलोदी में 47.0 डिग्री, गंगानगर में 46.9 डिग्री व राजधानी जयपुर में 46.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करीब-करीब पूरा राजस्थान कई दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में है और मौसम विभाग के अनुसार, 31 मई से लू की तीव्रता में कमी होने की संभावना है। राज्य में 31 मई से 2 जून तक जयपुर, बीकानेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में आंधी बारिश की संभावना है। राज्य में 1 जून से भीषण गर्मी से राहत मिलेगी और ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे आएगा। जिससे लोगो को हीट वेव का सामना नहीं करना पड़ेगा और भीषण गर्मी के साथ -साथ लोगो को लू से भी राहत मिलेगी। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स