कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल में 'पीएम मोदी' बैठे ध्यान मुद्रा में, अगले 45 घंटे तक नहीं खाएंगे अन्न।
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आखिरी चरण का चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है। जिसके बाद पीएम मोदी गुरुवार देर शाम तमिनाडु पहुंचे और विवेकानंद रॉक मेमोरियल में उनका ध्यान शुरू हो गया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी शाम 6 बजकर 45 मिनट पर ध्यान अवस्था में बैठे। इस दौरान 2,000 पुलिसकर्मी तैनात है। विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान कड़ी निगरानी रखी जा रही है। वह यहां 30 मई की शाम से 1 जून की शाम तक ध्यान मंडपम में ध्यान करने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी अब ध्यान मुद्रा में बैठ चुके हैं। पीएम मोदी ने विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान शुरू कर दिया है। पीएम के शेड्यूल के मुताबिक, वह अब 45 घंटे तक कुछ भी अन्न नहीं खाएंगे। वह इस पूरे कार्यक्रम के दौरान केवल तरल आहार ग्रहण करेंगे। जानकारी के मुताबिक, वह ध्यान कक्ष से बाहर नहीं निकलेंगे और मौन रहेंगे। वह 1 जून की शाम तक ध्यान मंडपम में ध्यान करेंगे।
पीएम मोदी करीब 45 घंटे तक ध्यान करेंगे। इस दौरान वो सिर्फ नारियल पानी, जूस पानी ही पिएंगे। वो ध्यान कक्ष से बहार नहीं निकलेंगे और मौन रहेंगे। वही पीएम मोदी के इस ध्यान कार्यक्रम को लेकर विपक्ष ने आलोचना की है। उन्होंने चुनाव आयोग से रोक लगाने की अपील भी की थी। ध्यान लगाना शुरू करने से पहले, मोदी कुछ देर के लिए मंडप की ओर जाने वाली सीढ़ियों पर खड़े रहे। पीएम मोदी एक जून को अपनी रवानगी से पहले स्मारक के पास तमिल कवि तिरुवल्लुवर की प्रतिमा को देखने के लिए भी जा सकते हैं। पत्रकारों से बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा को पूरी तरह से निजी यात्रा बताया है।
















































































Leave Your Message