टी20 वर्ल्ड कप 2024 भारतीय क्रिकेट टीम के समर्थन में उम्मीदों की चमक, विराट कोहली ने जताई महत्वपूर्ण बातें। 

इस बार सभी फैंस को टीम इंडिया से काफी उम्मीदें हैं, जिसमें मेगा इवेंट में उन्हें अपना पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड की टीम के खिलाफ खेलना है।भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आगामी टी20 वर्ल्ड कप के 9वें एडिशन में हिस्सा लेने के लिए यूएस पहुंच गई है। विराट कोहली जिनके इंटरनेशनल करियर का ये आखिरी टी20 वर्ल्ड कप हो सकता है वह भी इस मेगा टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका रवाना हो गए हैं। वहीं इस टूर्नामेंट को लेकर कोहली ने अपने एक बयान में कहा कि है कि भारतीय टीम जहां पर भी खेलती है वहां पर हमेशा उनसे जीतने की उम्मीद की जाती है और ये हमेशा रहने वाली भी है। 

विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर एक वीडियो में कहा कि उम्मीदें तो हमेशा रहने वाली हैं, भारत जहां पर भी खेलेगा। मैं ये नहीं कहूंगा कि लोगों को हमसे उम्मीदें नहीं रखनी चाहिए। भारत में क्रिकेट बिल्कुल अलग नजरिए से देखा जाता है, जो हमारी एक ताकत भी है। यदि हम इस पर अधिक ध्यान देंगे तो ये हमारी एक बड़ी कमजोरी भी बन सकता है। मुझे लगता है कि हमें इसे अपनी एक ताकत के रूप में देखना चाहिए और इससे प्रेरणा लेनी चाहिए कि हमारा समर्थन करने के लिए और हमें लगातार बेहतर खेलने का मोटिवेशन देने के लिए काफी सारे फैंस हमारे पीछे हैं। रोहित शर्मा ने भी इस वीडियो में कहा कि मुझे लगता है कि हमारे पास इस बार टी20 वर्ल्ड कप को जीतने का एक अच्छा मौका है। बता दें कि भारतीय टीम को ग्रुप-ए में अपने शुरुआती सभी मैच अमेरिका में खेलने हैं, जिसमें से पहले 3 मुकाबले टीम न्यूयॉर्क के मैदान पर खेलेगी।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स