राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ की कमाई में उछाल, 40 करोड़ का कलेक्शन पार। 

राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘श्रीकांत’ तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित है। दृष्टिबाधित उद्योगपति श्रीकांत बोला की बायोपिक फिल्म 10 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का जो वेस बॉल द्वारा निर्देशित हॉलीवुड साइंस-फाई एक्शन-एडवेंचर किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स के साथ क्लैश हुआ था। हालांकि  ‘श्रीकांत’ को दर्शकों और आलोचकों से ज्यादातर पॉजिटिव रिव्यू मिला लेकिन ये बायोपिक ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई। लेकिन दृष्टिबाधित उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला के किरदार में राजकुमार राव ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल छू लिया। वहीं इस फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘श्रीकांत’ का पहले हफ्ते का कलेक्शन 17.85 करोड़ रुपये रहा। वहीं दूसरे हफ्ते फिल्म ने 13.65 करोड़ का कारोबार किया। अब ये फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते में है और इसने तीसरे मंडे 85 लाख, तीसरे मंगलवार 85 लाख और तीसरे बुधवार भी 85 लाख की ही कमाई की। वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के तीसरे गुरुवार यानी 21वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ‘श्रीकांत’ ने रिलीज के 21वें दिन 53 लाख की कमाई की। इसी के साथ ‘श्रीकांत’ के 21 दिनों का कुल कलेक्शन अब 40.08 करोड़ रुपये हो गया है। 

श्रीकांत’ 40 करोड़ के बजट में बनी हैं। वहीं अब ये फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर बढ़ रही है। हालांकि शुक्रवार को रिलीज हो रही राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेड माही ‘श्रीकांत’ की कमाई पर ब्रेक लगा सकती है। देखने वाली बात होगी कि मिस्टर एंड मिसेज माही के सामने ‘श्रीकांत’ कितना टिक पाएगी। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स