26/11 अटैक को हुए 15 साल, वो आतंकी हमला जिसे यादकर आज भी हो जाती है आँखे नम।

26 नवंबर 2008... ये दिन शायद ही कोई भूल सकता है। इस दिन सिर्फ मुंबई ही नहीं बल्कि पूरा देश आतंकी हमले से सिहर गया था। इस दिन 10 आतंकी पाकिस्तान से आए और मुंबई के हिस्से में गोलियों और बमों की बरसात कर दी है। इस हमले में कुल 166 लोगों की मौत हो गई थी। आतंकियों ने मुंबई के ताज और ट्राइडेंट होटल के साथ ही छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर हमला किया था। आतंकियों के साथ पुलिस की ये मुठभेड़ 3 दिन तक चली थी। 

साल 2008 में का वो दिन, जब पाकिस्तान से समंदर के रास्ते आए आतंकियों ने पूरी मुंबई पर कहर मचा रखा था। इस हादसे को 15 साल पूरे हो गए हैं और आज भी सिर्फ मुंबई ही नहीं, पूरा देश इसे याद करके कांप उठता है। इस हमले में आतंकियों ने मुंबई की शान कहे जाने वाले ताज होटल को अपना निशाना बनाया था, जिसमें 18 सुरक्षाकर्मियों समेत 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। आतंकियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ 3 दिन तक चली थी, जिसके बाद अजमल आमिर कसाब नाम के एक आतंकी को जिंदा पकड़ लिया गया था। बता दें कि मुंबई के इस हमले को देश ही नहीं, पूरी दुनिया के सबसे बड़े आतंकी हमले में शामिल किया जाता है। 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स