प्रियंका चोपड़ा की इंस्पायरिंग स्टोरी ऑफ सफलता की कहानी। 

प्रियंका चोपड़ा का जन्म झारखंड के जमशेदपुर जिले में हुआ था। प्रियंका जब महज 13 साल की थीं तो वे पढ़ने के लिए बोस्टन चली गई थीं। तीन साल वहां पढ़ने के बाद जब प्रियंका अपने देश लौटीं तो उन्हें काली-कलूटी के खूब ताने मारे जाते थे। दरअसल उनकी आंटी उनके सांवले रंग का मजाक बनाती थीं। इस वजह से प्रियंका का आत्मविश्वास भी डोल गया था। इसी दौरान प्रियंका के पिता उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया भेजने की तैयारी करने लगे थे। वहीं प्रियंका ने यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए पासपोर्ट साइज तस्वीरें क्लिक कराईं थी जिन्हें उनकी मां ने मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में भेज दिया और इसके बाद काली कलूटी के ताने सहने वाली प्रियंका चोपड़ा की लाइफ बदल गई। 

प्रियंका का मिस इंडिया कॉन्टेस्ट के लिए सिलेक्शन हो गया था और पेजेंट में वे सेकंड पोजिशन पर रही थीं। इसके बाद उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता और फिर फिल्मों में एंट्री कर ली। इसके बाद प्रियंका ने कभी पीछे मुडकर नहीं देखा। उन्होंने मैरीकॉम, बर्फी, फैशन और एतराज जैसी तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। इसके बाद प्रियंका ने हॉलीवुड का रूख किया और वहां भी खूब नाम कमाया। आज प्रियंका ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं और इसी के साथ खूब नाम-शौहरत और दौलत भी कमा चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में इटली में हुई बुल्गारी की 140वीं एनिवर्सरी में शिरकत की थी। ग्लैमरस नाइट के लिए ने अपने शानदार आउटफिट को 200 कैरेट का बेहद कीमती डायमंड के नेकलेस के साथ पेयर किया था।रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका द्वारा पहने गए इस खूबसूरत डायमंड नेकलेस की कीमत 43 मिलियन डॉलर यानी लगभग 358 करोड़ रुपये है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स