'तंंबाकू खाना' और 'धूम्रपान करना' स्वास्थ्य के लिए है बेहद खतरनाक साथ ही इम्युनिटी पर भी डालता है असर।  

तंंबाकू धूम्रपान एक ऐसा अभ्यास है जिसमें तंंबाकू को जलाया जाता है और उसका धुआं या तो चखा जाता है या फिर उसे सांस में खींचा जाता है। इसका चलन 5000-3000 ई. पू. के प्रारम्भिक काल में शुरू हुआ। यह नशे की लत है और आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। धूम्रपान करने से फेफड़ों का कैंसर होने का खतरा कम से कम दोगुना हो सकता है और अन्य प्रकार के कैंसर, जैसे मुंह या पेट के कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है। धूम्रपान करना अस्थमा से पीड़ित लोगों के लिए जोखिम है और इससे अस्थमा के दौरे की संभावना बढ़ सकती है। धूम्रपान और स्मोकिंग करने से लोगो की स्वास्थय और हेल्थ पर असर डालता है। तंबाकू खाने और धूम्रपान करने से इम्‍यून‍िटी पर बुरा असर पड़ता है। तंबाकू का सेवन चाहे बीड़ी के तौर पर करें या गुटखे के तौर पर, वह सेहत के ल‍िए नुकसानदायक ही होता है। इम्‍यून‍िटी को कमजोर करने के ल‍िए तंबाकू मुख्‍य भूम‍िका न‍िभाता है। जो लोग तंबाकू या धूम्रपान का सेवन करते हैं, वे जल्‍दी बीमार हो सकते हैं क्‍योंक‍ि उनकी रोग प्रत‍िरोधक क्षमता कमजोर होगी। 

तंंबाकू खाने या धूम्रपान करने का इम्‍यून‍िटी पर क्‍या असर पड़ता

1  तंबाकू खाने या धूम्रपान करने से शरीर में इम्‍यून सेल्‍स की कमी हो जाती है।
2 धूम्रपान करने से ऑटोइम्यून बीमार‍ियां हो सकती हैं जैसे- ल्‍यूपस और रूमेटाइड आर्थराइटिस।
3 धूम्रपान और तंबाकू के कारण टीकाकरण की प्रभावशीलता कम हो जाती है और आप जल्‍दी बीमार पड़ सकते हैं।
4 तंबाकू चबाने या धूम्रपान करने से गले, मुंह और फेफड़ों के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
5 तंबाकू और धूम्रपान का सेवन करने से मुंह और गले में सूजन हो जाती है। जो कई प्रकार के इंफेक्‍शन का कारण बन सकती है।

इसल‍िए जल्‍द से जल्‍द तंबाकू और धूम्रपान का सेवन बंद कर दें। अगर आप तंबाकू की लत को छोड़ना चाहते हैं, तो भारत सरकार इसके ल‍िए राष्ट्रीय तंंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम चलाती है। इस 1800 112 356 टोल फ्री नंबर पर कॉल करके आप अपने ल‍िए सहायता ले सकते हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स