अरविंद केजरीवाल की आख़िरी अपील: 'मुझे सरेंडर करना है, लेकिन दिल्ली का विकास जारी रहेगा। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इसके बिच साथ ही केजरीवाल  लोगो से भावुक होते हुए लोगो से अपील की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम केजरावील ने कहा कि 'सुप्रीम कोर्ट ने मुझे चुनाव प्रचार करने के लिए 21 दिन की मोहलत दी थी, कल 21 दिन पूरे हो रहे हैं। परसों मुझे सरेंडर करना है, परसों मैं वापस तिहाड़ जेल चला जाऊंगा। मुझे नहीं पता ये लोग इस बार मुझे कब तक जेल में रखेंगे. लेकिन मेरे हौसले बुलंद हैं। देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं, इसका मुझे फक्र है।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि 'इन्होंने मुझे कई तरह से तोड़ने की कोशिश की, झुकाने की कोशिश की, मुझे चुप करने की कोशिश की, लेकिन ये सफल नहीं हुए। जब मैं जेल में था तो इन्होंने मुझे कई तरह से प्रताड़ित किया। इन्होंने मेरी दवाइयां रोक दीं। मैं 20 साल से डायबिटीज की मरीज हूं। पिछले 10 सालों से मुझे रोज इंसुलिन के इंजेक्शन लगते हैं, रोज मेरे पेट में 4 बार इंजेक्शन लगते हैं। जेल में इन्होंने कई दिन तक इंसुलिन का इंजेक्शन बंद कर दिया। मेरा सुगर लेवल 300 तक पहुंच गया। पता नहीं ये लोग क्या चाहते हैं। जब मैं जेल गया तब मेरा वजन 70 किलो था आज 64 किलो है। जेल से छूटने के बाद भी वजन नहीं बढ़ रहा है। डॉक्टर कह रहे हैं कि ये किसी गंभीर बीमारी के लक्षण भी हो सकते हैं। कई जांच कराने की आवश्यकता है। अब में अपने आप को परसों मैं सरेंडर करूंगा। मैं आपके बीच नहीं रहूंगा, लेकिन आपके सारे काम चलते रहेंगे।  मैं चाहे जहां रहूं, दिल्ली के काम नहीं रुकने दूंगा। मोहल्ला क्लीनिक, फ्री दवाइयां, इलाज, फ्री बिजली, महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा, 24 घंटे बिजली सहित सारे काम चलते रहेंगे और लौट के हर मां-बहन को हर महीने 1000 रुपये देने की भी शुरूआत करूंगा। अंत में कहते है की में  बस ये कहना चाहता हूं कि भगवान ने अगर चाहा तो आपका ये बेटा बहुत जल्द वापस आएगा। 

 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स