लेट नाईट बेबी बंप के साथ स्पॉट हुई दीपिका पादुकोण।  

दीपिका पादुकोण जल्द पहली बार मम्मी बनने वाली हैं। बेबी के आने का इंतजार रणवीर सिंह को भी उतना ही है, जिसका दीपिका को है। बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत फेज में हैं। यह कपल जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। हाल ही में मॉम टू बी दीपिका ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की थी। वहीं बीती रात एक्ट्रेस को फैमिली संग आउटिंग करते हुए स्पॉट किया गया। बीती रात प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण अपनी फैमिली के साथ डिनर के लिए निकली थीं। टू बी मॉम दीपिका पादुकोण अपनी मॉम के साथ हाल ही में स्पॉट हुईं। दीपिका अपनी मम्मी उज्जला पादुकोण के साथ डिनर डेट के लिए लेट वाइट निकलीं। बेहद स्टाइलिश बॉडी-हगिंग ब्लैक ड्रेस में उन्हें देख फैंस उनकी काफी तारीफ कर हैं। 

इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक कलर की बॉडी हगिंग ड्रेस में नजर आईं और वे काफी स्टाइलिश लग रही थीं। दीपिका ने ब्लू डेनिम जैकेट के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए मॉम टू बी ने व्हाइट स्नीकर्स पहने थे। इस दौरान दीपिका ने अपने बालों को ओपन छोड़ा था। उन्होंने एक ब्लैक कलर का बैग भी लिया हुआ था। ओवरऑल एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान दीपिका अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आईं। दीपिका के चेहरे पर गजब का प्रेग्नेंसी ग्लो भी दिख रहा था। वहीं पैप्स ने भी इस दौरान दीपिका को जमकर कैमरे में कैद किया। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही प्रभास, अमिताभ बच्चन और दिशा पटानी के साथ कल्कि 2898 एडी में दिखाई देंगी। इसके अलावा उनके पास रोहित शेट्टी निर्देशित सिंघम अगेन भी है। इस फिल्म में अजय देवगन, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर भी नजर आएंगें। ये फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स