गौतम गंभीर को मिल सकता है 'भारतीय क्रिकेट टीम' के हेड कोच बनने का मौका, खबरे आई सामने।

बीसीसीआई ने हेड कोच के लिए 27 मई तक आवेदन मांगे थे। राहुल द्रविड़ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टीम इंडिया के हेड कोच नहीं रहेंगे। इस वजह से बीसीसीआई ने हेड कोच के लिए आवेदन भी ले लिए हैं। इस रेस में कई दिग्गज खिलाड़ी हैं, लेकिन सबकी निगाहें गौतम गंभीर पर हैं। कुछ रिपोर्ट्स में गंभीर का नाम फाइनल बताया जा रहा है। इसके पीछे की वजह आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स का अच्छा प्रदर्शन और चैंपियन बनना भी बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल द्रविड़ की जगह अब गौतम गंभीर हेड कोच का पद संभालेंगे। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है, क्योंकि गंभीर की मेंटरशिप में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 का खिताब जीता था। इससे पहले गौतम गंभीर लखनऊ सुपर जायंट्स से भी जुड़े हुए थे। 

बताया जा रहा है की बीसीसीआई ने हेड कोच पद के लिए आवेदन किये थे। तब तम गंभीर ने भी इसके लिए आवेदन किया था। गौतम गंभीर आईपीएल 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान थे। तब कोलकाता ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था. इसके बाद आईपीएल 2014 में कोलकाता ने आईपीएल ट्रॉफी जीती। इस समय भी गौतम गंभीर टीम के कप्तान थे। गौतम गंभीर को आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स का मेंटर बनाया गया था। उनकी मेंटरशिप में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 का खिताब जीता था। कोलकाता नाइट राइडर्स का यह तीसरा आईपीएल खिताब है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स