फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में  इंटीमेट सीन्स लेकर जाह्नवी कपूर ने किया बड़ा खुलासा। 

जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ 31 मई यानी शुक्रवार के दिन थियेटर में रिलीज होने वाली है। राजकुमार और जाह्नवी कपूर की यह साथ दूसरी फिल्म है और इस जोड़ी को एक बार फिर साथ देखने के लिए फैंस सुपर एक्साइटेड हैं। सबसे खास बात ये है कि इस मूवी में इन दोनों को पहली बार दर्शक रोमांस करते देखना चाहते हैं। फिल्म की रिलीज से पहले एक्ट्रेस अब राजकुमार संग अपने रोमांटिक मोमेंट्स की शूटिंग को लेकर अपना अनुभव शेयर किया है, जिसे सुनकर कोई भी चौंक जाएगा। जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव इन दिनों फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने फिल्म में राजकुमार संग दिए इंटीमेट सीन पर खुलकर बात की और चौंका देने वाला खुलासा किया। 

जाह्नवी कपूर ने इसका खुलासा रेडिट पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन में किया। जो फिल्म रिलीज से पहले एक्ट्रेस ने अपने फैंस के लिए रखा था। इस दौरान जाह्नवी ने बताया कि जब वो राजकुमार के साथ किसिंग सीन शूट कर रही थी। तो उन्हें 'मरे' हुए जैसा फील हो रहा था। एक्ट्रेस ने बताया कि जब हम दोनों उन सीन्स को शूट कर रहे थे तो बुरी तरह थके हुए थे। क्योंकि उससे पहले हमने 20 घंटे की शिफ्ट की थी। पेट खराब था और शरीर थकान से चूर-चूर था। बता दें कि जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की ये दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों 'रूही' में नजर आई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर के पास इस वक्त पाइपलाइन में कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। एक्ट्रेस फिल्म 'उलझ', 'सन्नी संस्कारी की तुलसी कुमारी', 'कर्ण' और 'देवरा' में नजर आएंगी। वहीं बात करें राजकुमार की तो एक्टर 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' और 'स्त्री 2' के जरिए एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स