यूजीसी नेट 2024: NTA ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, प्रवेश पत्र 8 जून को होंगे जारी।
यूजीसी नेट परीक्षा कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर आई सामने, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यूजीसी ने 2024 के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 18 जून, 2024 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। जीसी नेट जून 2024 की परीक्षा सिटी स्लिप 8 जून को जारी की जाएगी, जो परीक्षा से 10 दिन पहले होगी. परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र सिटी इंटिमेशन स्लिप के बाद जारी किया जाएगा। यूजीसी नेट परीक्षा 83 विषयों के लिए ओएमआर मोड में आयोजित की जाएगी। जानकारी दे दें कि 42 विषयों के लिए यूजीसी नेट परीक्षा पहली पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि 41 विषयों की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। यूजीसी नेट जून 2024 की परीक्षा सिटी स्लिप 8 जून को जारी की जाएगी, जो परीक्षा से 10 दिन पहले होगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड सिटी स्लिप जारी होने के बाद जारी किए जाएंगे।
एग्जाम सिटी स्लिप कैसे कर सकेंगे डाउनलोड
1: उम्मीदवार सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं।
2: इसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर उपलब्ध यूजीसी नेट जून परीक्षा 2024 सिटी इंटिमेशन स्लिप पर क्लिक करें।
3: फिर उम्मीदवार लॉगिन विवरण दर्ज करें।
4: इसके बाद उम्मीदवार सबमिट पर क्लिक करें।
5: फिर अभ्यर्थी की परीक्षा शहर पर्ची स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
6: अब अभ्यर्थी विवरण चेक कर लें।
7: इसके बाद उम्मीदवार पेज को डाउनलोड करें।
8: अंत में उम्मीदवार आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
















































































Leave Your Message