आज सुबह 11.30 बजे भाजपा पार्टी की होगी अहम बैठक, साथ ही प्रधानमंत्री मोदी का 100 दिन का एजेंडा तैयार। 

भारत में लोकसभा चुनाव 2024 का समापन हो चुका है। चुनाव  सात चरणों में देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 543 लोकसभा सीटों पर चुनाव पर संपन्न हुए हैं। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए ने भारी जीत का दावा किया है और सभा एग्जिट पोल भी ऐसा ही बता रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर विपक्षी दलों का गठबंधन भी अपनी जीत का दावा कर रहा है। इसी बिच लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान संपन्न होने के अगले ही दिन प्रधानमंत्री ने कई बैठकों की अध्यक्षता की है। वोटिंग खत्म होते ही प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर से एक्शन मोड में आ गए हैं। एग्जिट पोल के अनुमान के बाद रविवार को पीएम आवास पर भाजपा की अहम बैठक बुलाई गई। इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही बीएल संतोष भी मौजूद रहे। इस बैठक के बाद आज यानी तीन जून को सुबह 11.30 बजे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पार्टी की अहम बैठक होगी। इस बैठक में अमित शाह, राजनाथ सिंह शामिल होंगे। बैठक में 4 जून को लेकर रणनीति बनेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नयी सरकार के लिये 100 दिन का एजेंडा तैयार करने के वास्ते विभिन्न सरकारी मंत्रालयों को काम सौंपा था। सूत्रों के अनुसार, पहले 100 से अधिक इस एजेंडे को लागू करने के लिए कम से कम 10 समूह बनाए गए हैं, जिनमें से प्रत्येक का नेतृत्व एक समन्वयक के रूप में सचिव स्तर का अधिकारी करेगा। पीएम मोदी ने बैठक में अधिकारियों को आग की घटनाओं को रोकने, विभिन्न राज्यों में लू, मॉनसून और पूर्वोत्तर के राज्यों में बाढ़ और भू-स्खलन के बारे में जानकारी ली। पीएम मोदी ने कहा है कि केंद्र सरकार चक्रवात से प्रभावित राज्यों को पूर्ण समर्थन देना जारी रखेगी। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स