दूसरा प्री- वडिंग फंक्शन की क्रूज पार्टी में अंबानी लेडीज के लुक ने मचाई धूम।  

अनंत राधिका का दूसरा प्री- वडिंग फंक्शन की पार्टी 29 मई से शुरु हुई थी और 1 जून को खत्म हो चुकी है। अंबानी ने यह पार्टी क्रूज पर रखी गई थी, जहां एक बार फिर दिग्गज हस्तियों का मेला लगा दिखा। वहीं अब क्रूज पर हुए इस पार्टी की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई है। अंबानी फैमली से लेकर सेलेब्स तक की पार्टी से जुड़ी तस्वीरें सामने आ रही हैं। हालांकि इस बार भी बाॅलीवुड हसीनाओं से ज्यादा अंबानी लेडिज के फैशन के चर्चे हो रहे हैं। हमेशा की तरह एक एक बार फिर नीता से लेकर ईशा और राधिका तक ने अपने फैशन से लोगों का दिल जीत लिया है। नीता अंबानी की अपने बेटे अनंत और होने वाली बहू राधिका की प्री- वडिंग पार्टी से कुछ झलकियां सामने आई हैं, जिसमें वह व्हाइट ड्रेस पहने सनग्लासेज लगाए नजर आईं। इसके साथ फ्लोरल नेकपीस और सॉफ्ट टोन मेकअप में नीता हमेशा की तरह क्लासी और खूबसूरत दिखीं। दुल्हन बनने वाली राधिका मर्चेंट के लुक की तो पार्टी से उनकी जो तस्वीर सामने आई उसमें वह गुलाबी रंग के फ्रॉक में दिखीं। उनके आउटफिट में चौड़ी पट्टियां और सामने एक खूबसूरत बो था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए राधिका ने मिनी केली हैंडबैग चुना और अपने बालों को स्कार्फ़ से टाई किया। वहीं अपने मेकअप को लाइट रखते हुए, उन्होंने अपने लुक को निखारने के लिए व्हाइट रंग की स्टिलेटो पहनी। इस लुक में राधिका बिल्कुल बार्बी जैसी दिखीं।  

ईशा अंबानी के लुक की तो वो भाई अनंत अंबानी और अपनी होने वाली भाभी राधिका मर्चेंट की क्रूज पार्टी में को-ऑर्ड सेट में नजर आईं, जिस पर कोर्सेट डिटेलिंग थी। इस ड्रेस के साथ ईशा ने सनग्लासेस व हूप इयररिंग्स कैरी किए दिखीं। वहीं लाइट मेकअप और बालों को एक मेसी बन बनाए ईशा ने अपने इस लुक को कंप्लीट किया। ईशा का ये सिंपल और क्लासी लुक लोगों को खूब पसंद आया। और अंबानी के यह दूसरा प्री- वडिंग फंक्शन की पार्टी के तस्वीरें सोशल मीडिया पर चाय हुई है। जिसको लोग खूब पसंद कर रहे है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स