लोकसभा चुनाव 2024 के बाद दूध के दामों में बढ़ोतरी, अमूल और मदर डेयरी ने लोगो को दिया बड़ा झटका। 

लोकसभा के चुनावो 2024 के मतदान ख़तम होने के साथ ही लोगो को लगा बड़ा झटका, दूध के दामों में हुई बढ़ोतरी देश की दो सबसे बड़ी दुग्ध उत्पादक कंपनियों ने अपने उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं। पहले अमूल ने दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। इसके साथ 12 घंटे बाद ही मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर बाजार में दूध की कीमतों बढ़ोतरी का एलान कर दिया है। कंपनी ने दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इसका कारण पिछले 15 महीनों में लागत में वृद्धि बताया गया है। सभी प्रकार के दूध की कीमतों में वृद्धि सोमवार यानी तीन जून से दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के साथ-साथ अन्य बाजारों में भी लागू हो गई है। मदर डेयरी ने बयान में कहा कि वह तीन जून 2024 से सभी बाजारों में अपने तरल दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि कर रही है।

दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध अब 68 रुपये प्रति लीटर, जबकि टोंड 56 रुपये और डबल टोंड दूध 50 रुपये प्रति लीटर की दर से उपलब्ध होगा। भैंस के दूध की कीमत 72 रुपये और गाय के दूध की कीमत 58 रुपये प्रति लीटर होंगी। टोकन दूध (थोक विक्रय दूध) 54 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जाएगा। मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में प्रतिदिन 35 लाख लीटर ताजा दूध बेचती है। कंपनी आखिरी बार फरवरी 2023 में अपनी कीमतों में बढ़ोतरी की थी। अब फिर से ऐसा हुआ है। कंपनी का कहना है कि उच्च खरीद लागत के बावजूद, उपभोक्ता कीमतों को बनाए रखा गया है। इसके अतिरिक्त, देश भर में अभूतपूर्व गर्मी के कारण दूध उत्पादन पर और असर पड़ने की आशंका है। दूध की कीमतों में अचानक आए बदलाव  के कारण लोगो को इस बिच मेंहगाई की ये मार भी झेलनी पड़ेगीं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स