लोकसभा चुनाव 2024 चुनौती भरे मैदान में सेलेब्स की जंग, मंडी से कंगना रनौत और मथुरा में हेमा मालिनी की राजनीतिक हलचल। 

देश भर में चुनावी माहौल गरम हो चुका है। लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना शुरू हो चुकी है और परिणाम आज यानी 4 जून को जारी किए जाएंगे। गिनती शुरु हो चुकी है, जिसपर पूरे देश की नजरें टिकी हुई है।इस बार कई सेलेब्स भी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने के लिए उतरे हैं। इस बार के लोकसभा चुनावो में बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी सितारे भी चुनावी मैदान में उतरे है। जिसमें  कंगना रनौत, दिनेश लाल यादव निरहुआ, मनोज तिवारी, पवन सिंह और रवि किशन समेत कई सेलेब्स के नाम शामिल हैं जिनकी किस्मत दांव पर लगी है। इन सितारों में कौन मारेगा बाजी ये जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। हम आपको कौन किस सीट से आगे चल रहा है, इसकी समय-समय पर अपडेट देते रहेंगे। 

मनोज तिवारी (दिल्ली- उत्तर-पूर्वी दिल्ली)
उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा चुनाव के नतीजों पर सबकी निगाहें टिकी हैं। इस सीट से कन्हैया कुमार और मनोज तिवारी के बीच कड़ा मुकाबला है। किसकी होगी जीत और कौन हारेगा, जानिए- फिलहाल मनोज तिवारी- कन्हैया कुमार से आगे चल रहे हैं। 

अरुण गोविल (यूपी- मेरठ)
चर्चित और हाॅट मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर आज कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। यहां टीवी के राम यानी एक्टर अरुण गोविल बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, जिनका मुकाबला सपा से सुनीता वर्मा के साथ है। फिलहाल अरुण गोविल-सुनीता वर्मा से आगे चल रहे हैं। 

रवि किशन (उत्तर प्रदेश- गोरखपुर)
एक्टर रवि किशन उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। रवि किशन का मुकाबला भोजपुरी एक्ट्रेस काजल निषाद के साथ है। इस वक्त रवि किशन आगे चल रहे हैं।

पवन सिंह (बिहार- काराकाट)
एक्टर और सिंगर पवन सिंह बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय लड़ रहे हैं। उनकी टक्कर यहां एनडीए के उपेंद्र कुशवाहा से है। कौन जीतेगा जानिए...

कंगना रनौत (हिमाचल प्रदेश- मंडी)
बॉलीवुड की पंगा गर्ल यानी की कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की मंडी से चुनावी मैदान में हैं। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट सबसे हॉट सीट है, जहां भाजपा से कंगना रनौत और कांग्रेस से विक्रमादित्य सिंह के बीच मुकाबला है। फिलहाल मंडी से कंगना रनौत आगे चल रही हैं।

हेमा मालिनी (यूपी- मथुरा)
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी यूपी के मथुरा से तीसरी बार चुनाव लड़ रही हैं। यहां पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। आज यह साफ हो जाएगा कि हेमा मालिनी जीत का हैट्रिक लगा पाती हैं या नहीं। फिलहाल हेमा इस सीट से आगे चल रही हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स