वरुण धवन के घर गुंजी नन्ही परी की किलकारी। 

वरुण धवन और नताशा दलाल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। बता दें कि वरुण और नताशा ने 24 जनवरी, 2021 को एक निजी समारोह में शादी की। दोनों कोरोनोवायरस महामारी के दौरान परिवार के कुछ सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में अलीबाग में शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं शादी के तीन साल बाद कपल के घर में किलकारी गूंजी हैं। 3 जून को नताशा ने बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद से हर कोई इस कपल को माता-पिता बनने की बधाई दे रहा है। वहीं अब हाल ही में पापा बने वरुण ने भी इंस्टा पर एक क्यूट सा पोस्ट शेयर कर बेबी के आने की खुशी जाहिर की है।

वरुण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक क्यूट सा एनिमेटेड वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए वरुण ने लिखा है- 'हमारी बिटिया रानी का आगमन हो चुका है। आप सब का बहुत बहुत आभार बेटी और उनकी मां के लिए दुआएं करने के लिए। हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे।' अब वरुण के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक काॅमेंट कर उन्हें और नताशा को पैरेंट्स बनने के लिए बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी वरुण के पोस्ट पर काॅमेंट करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उनके अलावा समांथा रुथ प्रभु, ईशा गुप्ता और नुसरत भरूचा जैसी एक्ट्रेसेज ने भी नताशा और वरुण को बधाइयां दी हैं। और भी तमाम बॉलीवुड इंडस्ट्रीके लोग लगातार कमेंट करके इस कपल को बधाई दे रहे है। धवन फॅमिली में खुसियो का माहोल छाया हुआ है। नन्ही परी के आने से पूरी धवन फॅमिली खुसी के मारे फूल ही नहीं समा पा रही हैं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स