राहुल गांधी की रायबरेली और वायनाड सीट पर बड़ी बढ़त, बीजेपी उम्मीदवारों को पछाड़ा पीछे। 

लोकसभा चुनावो 2024 के नतीजों का आज बहुत ही बड़ा दिन है। इसी बिच  चुनाव के रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। रुझानों में NDA सरकार जरूर बनती दिख रही है, लेकिन विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A कांटे की टक्कर देता दिख रहा है। वहीं, रुझानों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सीट की बात की जाएं तो वो दोनों ही सीटों पर लगातार आगे चल रहे हैं। साथ ही लोकसभा चुनाव के नतीजे कुछ ही घंटे में साफ हो जाएंगे। दोपहर 12 बजे तक के रुझानों में उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी एक लाख से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। राहुल गांधी बीजेपी उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह को पछाड़ते हुए 134303 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, वायनाड लोकसभा सीट की बात की जाए तो राहुल गांधी यहां से भी आगे चल रहे हैं। राहुल गांधी ने कम्युनिस्ट पार्टी की एनी राजा को 188514 वोटों से पीछे कर दिया है।

इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में भी राहुल गांधी ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था। वायनाड से पहली बार चुनाव लड़ते हुए राहुल गांधी ने 4 लाख से अधिक वोटों के अंतर से चुनाव जीता था। वहीं, अमेठी में राहुल गांधी 50 हजार वोटों से बीजेपी कैंडिडेट स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे। स्मृति ईरानी इस बार भी अमेठी से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन वो यहां से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा से पीछे चल रही हैं।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स