लोकसभा चुनावो 2024 में भाजपा का धमाकेदार प्रदर्शन, दिल्ली में सभी सातों सीटों पर हासिल करी जीत। 

लोकसभा चुनाव 2024 में एक बार फिर भाजपा सरकार की हुई जीत। दिल्ली में बीजेपी ने सभी सातों सीटों पर एक बार फिर जीत हासिल कर ली है। इससे पहले 2014 और 2019 के चुनाव में भी बीजेपी ने सभी सातों सीटें जीत ली थीं। राजधानी दिल्ली में सबसे बड़ी जीत उत्तर-पश्चिमी सीट से बीजेपी के उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया को मिली है। उन्होंने 2.90 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से चुनाव जीत लिया है। उनके बाद उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी ने 1.38 लाख वोटों के अंतर से कन्हैया कुमार को हराकर चुनाव जीता है। बीजेपी ने इस बार दिल्ली में एक नया रिकॉर्ड भी बनाया है। उसके तीनों पूर्व मेयर और तीनों मौजूदा प्रदेश महामंत्री योगेंद्र चंदोलिया, कमलजीत सहरावत और हर्ष मल्होत्रा चुनाव जीतकर संसद पहुंच गए हैं। 

दिल्ली में क्या रहा बीजेपी का प्रदर्शन?

 * योगेंद्र चंदोलियाः उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से बीजेपी उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया ने सबसे ज्यादा 2,90,849 वोट के अंतर से जीत हासिल की है। उन्हें कुल 8,66,483 वोट मिले हैं। जबकि उनके प्रतिद्वंदी उम्मीदवार कांग्रेस के उदित राज को 5,75,634 वोट मिले हैं। 

* कमलजीत सहरावतः पश्चिमी दिल्ली सीट पर बीजेपी की कमलजीत सहरावत ने 1,99,013 वोट के अंतर से जीत हासिल की है। आम आदमी पार्टी के महाबल मिश्रा को कुल 6,43,645 वोट मिले हैं। वहीं कमलजीत सहरावत को कुल 8,42,658 वोट मिले हैं।

* मनोज तिवारीः बीजेपी के मनोज तिवारी ने कांग्रेस के कन्हैया कुमार को 1,38,778 वोटों से हरा दिया है। मनोज तिवारी को कुल मनोज तिवारी को कुल 8,24,451 और कन्हैया कुमार को कुल 6,85,673 वोट मिले हैं। 

* रामवीर सिंह बिधूड़ीः दक्षिणी दिल्ली सीट से बीजेपी उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सहीराम पहलवान को 1,24,333 वोट से हराया है. रामवीर बिधूड़ी को कुल 6,92,832 वोट मिले हैं जबकि आप उम्मीदवार सहीराम को कुल 5,68,499 वोटों से संतोष करना पड़ा. 

* हर्ष मल्होत्राः पूर्वी दिल्ली सीट पर बीजेपी के हर्ष मल्होत्रा ने 93,663 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार को हराया है।  हर्ष मल्होत्रा को कुल 6,64,819 वोट और कुलदीप कुमार को कुल 5,71,156 वोट हासिल हुए हैं। 

 * बांसुरी स्वराजः बीजेपी के लिए नई दिल्ली सीट को सबसे सुरक्षित माना जा रहा था। लेकिन पार्टी ने यह सीट सबसे कम अंतर से जीती है। बीजेपी की बांसुरी स्वराज ने आम आदमी पार्टी (AAP) के सोमनाथ भारती को 78,370 वोट से हराया है। बांसुरी को कुल 4,53,185 और भारती को कुल 3,74,815 वोट हासिल हुए हैं। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स