विश्व पर्यावरण दिवस: प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान की करी शुरुरात। 

आज वर्ल्ड इनवायरमेंट डे यानी विश्व पर्यावरण दिवस है। हर वर्ष 5 जून का दिन विश्व भर में पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस का विषय भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा सहनशीलता को लक्षित करता है। विश्व पर्यावरण दिवस का 2024 संस्करण "हमारी धरती। हमारा भविष्य" के नारे के तहत भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा सहनशीलता पर ध्यान केंद्रित करेगा। अवसर पर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए आज खुद प्रधानमंत्री मोदी एक कैंपेन शुरू कर दी है। इस कैपेंन को 'एक पेड़ माँ के नाम' दिया गया है। इसकी शुरुआत पीएम मोदी खुद एक पौधा लगाकर कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कैपेंन की शुरुआत बुद्ध जयंती पार्क में एक पौधा लगाकर की है। इसका उद्देश्य देश भर में अभियान चलाकर पौधारोपण करवाना है।

आज बुद्ध जयंती पार्क में करीबन 10.45 मिनट पर पौधारोपण कर इस अभियान की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री की योजना है कि इस अभियान के जरिए देश भर में पौधारोपण के प्रति लोगों जागरूक किया जाए ताकि बढ़ रहे ग्लोबल वार्मिंग से निपटा जा सके। जानकारी दे दें कि इस साल देश के कई राज्यों भीषण गर्मी की मार लोगों को झेलनी पड़ी है। इसकी को लेकर एक्सपर्ट्स ने लोगों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की सलाह दी है। पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के महत्त्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। ये 150 से अधिक देशों में मनाया जाता है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स