इंडिया गठबंधन बनाएगा सरकार? क्या आया अखिलेश का जवाब

इंडिया गठबंधन बनाएगा सरकार? क्या आया अखिलेश का जवाब 

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुवार (6 जून) को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने की उम्मीद जताई।  पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में जब गिनती होती है तो आस और उम्मीद कभी खत्म नहीं होती है. इंडिया गठबंधन बहुमत से काफी दूर है, क्योंकि उसके खाते में 234 सीटें आई हैं. लोकसभा में बहुमत के लिए 272 सीटों की जरूरत होती है. हालांकि, फिर भी उसने सरकार बनाने की आस नहीं छोड़ी है। 

एनडीए को इस बार 293 सीटों पर जीत मिली है और बीजेपी के खाते में 240 सीटें गई हैं. इसके बाद भी राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा चल रही है कि एनडीए की वापसी मुश्किल हो सकती है।     एनडीए में शामिल टीडीपी और जेडीयू की वजह से ऐसी बातें हो रही हैं, क्योंकि इन दोनों ही दलों का पलटी मारने का इतिहास रहा है. फिलहाल टीडीपी के पास 16 और जेडीयू के पास 12 सीटें हैं. इंडिया गठबंधन के नेता इशारों-इशारों में दोनों दलों को अपनी ओर करने की बात कर रहे हैं। 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स