PM मोदी के तीसरी बार शपथ ग्रहण में बॉलीवुड सितारे भी होंगे शामिल।
4 जून को चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे जारी कर दिए। इसमें इंडिया गठबंधन को 232 सीटें मिली है जबकि बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA को कुल 294 सीटें मिली है। इसी के साथ पीएम मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनते हुए नजर आ रहे हैं। सूत्र बता रहे हैं कि पीएम मोदी 8 जून को लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ लें सकते हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा भी सौंप दिया है। पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हो सकते हैं। जिसमे हेमा मालिनी, कंगना रनौत, अरुण गोविल और बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर रजनीकांत भी पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में आ सकते है। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर भी पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते है। इन सेलेब्स के अलावा अनिल कपूर, अनुपम खेर, बोनी कपूर और जीतेन्द्र जैसे दिग्गज बॉलीवुड कलाकार की भी पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना है।
















































































Leave Your Message