आतिशी ने भाजपा पर साधा निशाना, हरियाणा की साजिश बेनकाब। 

दिल्ली में भीषण गर्मी के कारण राष्ट्रीय राजधानी में पानी संकट की समस्या उठ खड़ी है। इस मामले में दिल्ली सरकार की ओर से दायर एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। इस बिच आप सरकार में मंत्री आतिशी ने बीजेपी पर साधा निशाना। बीजेपी को निशाने पर लेते हुए हरियाणा सरकार पर दिल्ली के लोगों के खिलाफ साजिश रचने का लगाया आरोप भी आरोप। मंत्री आतिशी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में पानी संकट के मसले पर हरियाणा सरकार की साजिश बेनकाब हो चुकी है। ऐसा इसलिए कि सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के जल संकट को हल करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन हरियाणा सरकार दिल्ली के लोगों के खिलाफ साजिश रचने में बिजी है। 

शुक्रवार सुबह उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, हरियाणा की साजिश बेनकाब! सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के जल संकट को हल करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन हरियाणा दिल्ली के लोगों के खिलाफ षड्यंत्र कर रहा है। मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही थी और पिछले तीन दिनों से हरियाणा लगातार दिल्ली को दिए जाने वाले पानी में कटौती कर रहा है। मैं हरियाणा की साजिश को उजागर करने के लिए शुक्रवार को दिन में 11 बजे वजीराबाद बैराज का दौरा करूंगी।भीषण गर्मी और हीटवेव की वजह कई इलाकों में पानी संकट का लोग सामना कर रहे हैं। दिल्ली सरकार ने हरियाणा से गर्मी को देखते हुए अतिरिक्त पानी छोड़ने को लेकर एक चिट्ठी लिखी थी। इसके बावजूद पानी की आपूर्ति में कमी रहने के बाद आतिशी ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर राहत दिलाने की मांग की थी। इस मसले पर शीर्ष अदालत में सुनवाई जारी है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स