ब्रेकअप के खबरों के बिच, चंकी पांडे का आदित्य के साथ वायरल हुआ वीडियो।  

अनन्या पांडे पिछले कुछ दिनों से आदित्य रॉय कपूर संग ब्रेकअप के चर्चों को लेकर खबरों में हैं। लगातार इनके ब्रेकअप की खबरे एक दो महीने से सामने आ रही है। हलाकि इस विषय पर दोनों में से किसी का भी कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया पाया है। साथ ही लम्बे समय से इनदोनो को साथ नहीं देखा गया है।  वहीं हाल ही में अनन्या के कुछ वीडियो और तस्वीरें वायरल हुईं, जिनमें उन्हें उदास देखकर फैंस ने अंदाजा लगा लिया कि हो ना हो अनन्या आदित्य से ब्रेकअप के गम से बाहर नहीं आ पा रहीं, इसीलिए वह इतनी उदास हैं। इस बीच अनन्या के पापा और बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे का एक वीडियो सुर्खियों में है, जिसमें वह बेटी के एक्स बॉयफ्रेंड यानी आदित्य रॉय कपूर के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद हर तरफ इसी के चर्चे हैं।

चंकी पांडे ने हाल ही में आदित्य रॉय कपूर के साथ एक सॉफ्ट ड्रिंक का विज्ञापन किया है, जिसमें आदित्य की एंट्री होती है, वह व्हाइट और येलो शर्ट में दिखाई देते हैं और जैसे ही आराम फरमाते की कोशिश करते हैं इस बीच चंकी पांडे की एंट्री होती है, जो आदित्य से उनके शर्ट के कलर की शिकायत करते हैं और कहते हैं- 'अरे सर, ओन्ली सिंगल येलो? आप बहुत बोरिंग हैं। आपको अपनी मस्ती का अंदाज डबल करना चाहिए। वीडियो में चंकी पांडे एक शैक ओनर के रोल में नजर आ रहे हैं। दोनों के इस एडवरटाइजमेंट की खूब चर्चा हो रही है। वैसे तो दोनों का ये वीडियो ज्यादातर लोगों को पसंद आ रहा है। वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्हें ये एडवर्टाइजमेंट पसंद नहीं आया, क्योंकि इन दिनों अनन्या और आदित्य के ब्रेकअप की खबरें जोरों पर हैं और कपल ने अब तक इन खबरों को कन्फर्म नहीं किया है। ऐसे में कई लोगों का कहना है कि जब तक ये खबरें कन्फर्म नहीं होतीं, ये ससुर-दामाद की जोड़ी ठीक नहीं है। वहीं कुछ को ये विज्ञापन फनी और एंटरटेनिंग लग रहा है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स