नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के लिए तैयार, सुरक्षा में बढ़ाई गई गतिविधियों की योजना।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी रविवार शाम लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को मोदी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। मुर्मू ने मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत किया। लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली NDA ने 293 सीट पर जीत दर्ज की। जबकि बीजेपी ने अकेले 240 सीटों पर जीत हासिल की है। पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, भूटान, नेपाल, मॉरीशस और सेशेल्स के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक , शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों की पांच कंपनी, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) कमांडो, ड्रोन और ‘स्नाइपर’ को तैनात किया गया है। विदेशी मेहमान राजधानी के लीला, ताज, आईटीसी मौर्या, क्लेरिजस और ओबेरॉय होटल में रुकेंगे। इसके चलते होटलों को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।
अर्धसैनिक बलों और दिल्ली सशस्त्र पुलिस (डीएपी) के जवानों की पांच कंपनी सहित लगभग 2500 पुलिस कर्मियों को कार्यक्रम स्थल के आसपास तैनात किए जाने की योजना बनाई गई है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि गणमान्य व्यक्ति जिन मार्गों का इस्तेमाल करेंगे, उन पर ‘स्नाइपर’ और सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और नई दिल्ली जिले में अहम स्थानों पर ड्रोन तैनात किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा घेरा पिछले वर्ष हुए जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान की गई व्यवस्था की तरह ही रहने की संभावना है। अधिकारी ने बताया कि रविवार को दिल्ली के मध्य भाग की ओर जाने वाली कई सड़कें बंद की जा सकती हैं या सुबह से ही यातायात में बदलाव किया जा सकता है। राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर शनिवार से ही जांच बढ़ा दी जाएगी।
ये विदेशी नेता होंगे शामिल
* श्रीलंका के राष्ट्रपति- रानिल विक्रमसिंघे।
* मालदीव के राष्ट्रपति- डॉ मोहम्मद मुइज्जू।
* सेशेल्स के उपराष्ट्रपति- अहमद अफीक।
* बांग्लादेश की प्रधानमंत्री- शेख हसीना।
* मॉरीशस के प्रधानमंत्री- प्रविंद कुमार जुगनुथ।
* नेपाल के प्रधानमंत्री- पुष्प कमल दहल 'प्रचंड।
* भूटान के प्रधानमंत्री- शेरिंग टोबगे।
















































































Leave Your Message