तेजस्वी सूर्या का बेबाक बयान, सनातन धर्म को लेकर बोली ये बात! अब क्या BJP बचा पाएगी धर्म को?

धर्म की आग दक्षिण तक भी फैल गई है और ऐसे में दक्षिण बेंगलुरु के युवा मोर्चा भाजपा के सांसद, तेजस्वी सूर्या ने रविवार को सनातन धर्म को बचाने के लिए जल्लीकट्टू और कंबाला जैसे पारंपरिक खेलों का संरक्षण जरूरी बताया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, तेजस्वी सूर्या ने सनातन धर्म को बचाने के लिए राजनीतिक दलों से एकजुट होने का आह्वान भी किया। 

 

खेलों के संरक्षण को बताया जरुरी 
बेंगलुरु के कंबाला में आयोजित खेल के दूसरे और आखिरी दिन, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद तेजस्वी सूर्या ने यह भी कहा कि, जल्लीकट्टू और कंबाला जैसे पारंपरिक खेलों को रोकने के लिए कुछ ताकतों की ओर से एक एजेंडे के तहत प्रयास किए जा रहे हैं। कंबाला, तटीय कर्नाटक और पड़ोसी केरल के कासरगोड की एक स्लश ट्रैक वाली भैंस दौड़ है, जो पहली बार राजधानी बेंगलुरु में आयोजित की गई। बीजेपी सांसद सूर्या ने कहा, ''हमने देखा है कि आज विभिन्न एजेंडों वाली कुछ ताकतें अदालतों में जा रही हैं और जल्लीकट्टू और कंबाला जैसे हमारे पारंपरिक खेलों को रोकने के लिए कई चीजें कर रही हैं।''
उन्होंने कहा कि, दलों को अपने राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठना चाहिए और जल्लीकट्टू, कंबाला और त्योहारों के उत्सव की रक्षा के लिए एकजुट होना चाहिए। 

 

तेजस्वी ने ट्विटर हैंडल पर भी पोस्ट की तस्वीरें 
तेजस्वी सूर्या ने कहा, ''हमारा सनातन धर्म तभी बचाया जा सकता है जब हम इन खेलों को बचाएंगे।'' तेजस्वी सूर्या ने अपने X हैंडल में कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें भी शेयर की। पोस्ट में उन्होंने लिखा, ''मनुष्य और जानवर के बीच तालमेल देखना एक शानदार अनुभव है। जल्लीकट्टू और कंबाला जैसे खेल आयोजन और त्योहार सनातन धर्म और हमारी संस्कृति का हिस्सा हैं। वे न केवल युवाओं को साहसी बनने और शारीरिक रूप से मजबूत रहने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि मनुष्य और अन्य सभी प्राणियों के बीच एक बंधन विकसित करने में भी मदद करते हैं।''

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स