केसी त्यागी का दावा, नीतीश कुमार ने ठुकराया कांग्रेस का प्रधानमंत्री पद ऑफर।
नरेंद मोदी और उनकी कैबिनेट के शपथ ग्रहण की तैयारियों के बीच JDU नेता केसी त्यागी ने एक बयान देकर सियासत गरमा दी है। केसी त्यागी ने दावा किया है कि नीतीश कुमार को कांग्रेस और INDIA अलायंस ने प्रधानमंत्री पद ऑफर किया था, लेकिन उन्होंने पद स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि INDIA अलायंस के जिन नेताओं ने कभी नीतीश कुमार को राष्ट्रीय संयोजक बनाने से स्पष्ट रूप से मना कर दिया था, आज वही उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का ऑफर दे रहे हैं, लेकिन नीतीश कुमार ने उनका ऑफर ठुकरा दिया। उन्होंने BJP-NDA का साथ देने का फैसला लिया। अब उनके और TDP नेता चंद्रबाबू नायडू के सहयोग से नरेंद्र मोदी की सरकार बनने जा रही है। यह विपक्षियों के लिए एक संदेश है।
लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद सीएम नीतीश कुमार सुर्खियों में आ गए हैं। उनको लेकर कई तरह के कयास भी लगाने शुरू हो गए थे। इंडिया' और एनडीए गठबंधन के नेता उन्हें अपने पाले में रखना चाहते थे, लेकिन सीएम नीतीश ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया। उन्होंने एनडीए का साथ दिया और मोदी सरकार बनाने में अपना समर्थन पत्र भी सौंप दिया। सरकार बनाने के लिए किसी भी अकेली पार्टी के पास जादुई आंकड़ा नहीं है। इससे पहले बीजेपी अकेली पूर्ण बहुमत में थी। इस बार बीजेपी की सरकार गठबंधन के सहारे बनने जा रही है। इससे घटक दलों का महत्व बढ़ गया है. जिसको लेकर सभी की नजर सीएम नीतीश पर टिकी हुई है।
















































































Leave Your Message