इब्राहिम अली खान के लड़खड़ाने वाले वीडियो से सोशल मीडिया पर हलचल।

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्स वाइफ अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान का हालही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो बाल-बाल गिरने से बचते हुए दिखाई दे रहे हैं। इब्राहिम का ये वीडियो तानिया श्रॉफ की पार्टी के बाद की है। दरअसल, अहान शेट्टी की एक्स गर्लफ्रेंड और मॉडल तानिया श्रॉफ ने 7 जून की रात घर पर एक ग्रैंड पार्टी रखी थी। इसमें सुहाना खान, अनन्या पांडे, उर्फी जावेद, समेत कई अन्य सेलेब्स शामिल हुए थे। इसी पार्टी में सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान भी पहुंचे थे। इस दौरान पार्टी से निकलते हुए इब्राहिम पार्टी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह लड़खड़ाते हुए नजर आए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्टर जब पार्टी से बाहर आते हैं तो लड़खड़ा जाते हैं। इस दौरान वो गिर सकते थे, लेकिन उन्होंने जैसे-तैसे खुद को गिरने से संभाल लिया। वहीं अब जब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तो लोग उन्हें नशे में धत्त बताने लगे। एक यूजर ने उनके इस वीडियो पर काॅमेंट करते हुए कहा, 'नशे में है।' एक ने कहा, 'ये नशे में है और कुछ नहीं। हालांकि आपको बता दें कि इब्राहिम का पैर गेट किसी चीज से अटक जाता है, जिसकी वजह से उनका बैलेंस बिगड़ जाता है। जिस कारण वह गिरते-गिरते बचते हैं। शायद इस दौरान उनको पैर में लग भी जाती है, जिसका पता उनके चेहरे के हाव-भाव से पता लगता है। ब्राहिम के वर्कफ्रंट की बात करे तो खबरों के मुताबिक वो जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करेंगे।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स