ब्रेन ट्यूमर के लक्षणों को सही समय पर पहचानना है जरूरी, नहीं तो हो सकता हैं खतरा।
हर साल 8 जून को विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस यानी मनाया जाता है। यह दिन इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से मनाया जाता है। ब्रेन ट्यूमर एक जानलेवा बीमारी है, जिसे लेकर आज भी कई लोगों में जागरूकता की कमी है। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसका पता अक्सर काफी देर से चलता है। इसकी सबसे बड़ी वजह इसके लक्षणों की अनदेखी है, क्योंकि लोग आमतौर पर ब्रेन ट्यूमर के लक्षणों की पहचान नहीं कर पाते हैं, जिससे इसके निदान और फिर इलाज में देरी हो जाती है। सिरदर्द और चक्कर आना जैसे लक्षणों को आमतौर पर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह एक बड़ी गलती साबित हो सकती है, क्योंकि यह ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। डॉक्टर कहते हैं कि सिरदर्द और चक्कर आना जैसे लक्षण कुछ सामान्य समस्याओं जैसे तनाव, थकावट या मामूली स्वास्थ्य स्थिति में भी नजर आ सकते हैं, लेकिन इसके गंभीर स्वास्थ्य परिणामों में लगातार सिरदर्द और चक्कर आना ब्रेन ट्यूमर का संकेत से भी होता है।
ब्रेन ट्यूमर के लक्षण
ब्रेन ट्यूमर के लक्षण आमतौर पर इसके आकार, स्थान और वृद्धि के आधार नजर आते हैं। सिरदर्द और चक्कर आना कुछ सामान्य लक्षण हैं और इसके अलावा इसके अन्य में लक्षणों में निम्न शामिल हैं:-
* दौरे पड़ना।
* ब्लर विजन।
* जी मिचलाना।
* बैलेंस बनाने में कठिनाई।
* मूड, व्यवहार और व्यक्तित्व में बदलाव।
















































































Leave Your Message